गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर के नए जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। महेंद्र कुमार इससे पहले संत कबीर नगर में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। वहीं गोरखपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह का स्थानांतरण आजमगढ़ हो गया है। वशिष्ठ नारायण सिंह करीब पांच वर्षों से गोरखपुर जिले में कार्यरत थे। कार्यभार संभालने के बाद महेंद्र कुमार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...