Gorakhpur News: नंदानगर अंडरपास की सर्वे रिपोर्ट डीएम को सौंपी
गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। नंदानगर में अंडरपास के लिए तीन विभागों की टीम ने सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा को संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट सौंप दी। अब डीएम रिपोर्ट के आधार पर अंडरपास निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मार्गदर्शन लेंगे। उसके बाद तय होगा कि अंडरपास की डिजाइन बदलेगी या 37.2 में सड़क, ड्रेन डक्ट बनाने के लिए 38 मीटर चौड़ाई में जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग एवं रेलवे अधिकारियों ने चार दिन सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह ने बताया कि नंदानगर अंडरपास में प्रभावितों का सर्वे करके रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.