Gorakhpur News: धारदार हथियार से हमला मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहजनवा के माट गांव निवासी अरुण पुत्र महेंद्र के रूप में हुई। सोमवार को बिडार गांव निवासी सुमित सिंह पर विद्या पब्लिक स्कूल के पास धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पीड़ित के भाई आर्यन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बाबी निषाद, करण, गोलू तथा अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर अरुण का नाम भी प्रकाश में आया। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.