Gorakhpur News: धारदार हथियार से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में गगहा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बनियापार निवासी संतोष कुमार व भीम उर्फ हिमांशु निवासी बनियापार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी के परिजन पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.