Gorakhpur News: धान-गेहूं बेचने के बाद 2.52 लाख रुपये भुगतान न करने का आरोप
गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: कटहरा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के तामा गांव निवासी महेश ने गोरेडीह निवासी एक व्यापारी पर धान-गेहूं खरीदने के बाद 2,52,248 रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। महेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व व्यापारी को धान और गेहूं बेचा था। हिसाब की पर्ची भांजे के व्हाट्सऐप पर भेजी गई थी। आरोप है कि व्यापारी ने मोबाइल बंद कर लिया। 18 अगस्त को संपर्क करने पर एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में फोन नहीं उठाया। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.