गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के धुरियापार जगदीशपुर में गुरुवार दोपहर धान के खेत में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव कहीं और से लाकर यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जगदीशपुर में झिनक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के पीछे कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर धान के खेत में पड़े व्यक्ति पर पड़ी। बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसने आसमानी रंग की टी-शर्ट और खाकी रंग का लोअर पहन रखा था।...