Gorakhpur News: धान की कटी फसल सुरक्षित रखें, खेतों में जलनिकासी का करें इंतजाम
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उप कृषि निदेशक डॉ. धनंजय सिंह ने किसानों से अपील की कि बारिश की संभावना को देखते हुए किसान खेतों की नालियां साफ कर दें, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से निकल सके। धान की पक चुकी फसल की कटाई मौसम अनुकूल होने पर ही करें। कटी फसल को खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रखें और जरूरत पड़ने पर तिरपाल से ढक दें। भूसा और अन्य कृषि उत्पादों को भी बारिश से बचाकर रखें। यह भी पढ़ें- विकराल रूप ले आगे बढ़ा 'चक्रवात अर्नब'! UP-बिहार समेत 10 राज्यों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.