Gorakhpur News: धान काटने को लेकर मारपीट, चार के खिलाफ केस
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। खड़खड़िया गांव के अमहवा में धान काटने को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे लात-घूंसों और कुर्सी से मारपीट की गई। अमहवा निवासी शशिकांत यादव ने तहरीर में बताया कि चार अक्तूबर की शाम करीब सात बजे धान काटने की बात को लेकर रविन्द्र, विनोद, रीना और मनभावती ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और प्लास्टिक की कुर्सी से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।परिवार के लोग और आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.