गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे से असुरन तक विस्थापित रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित स्थान जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे प्रस्तावित वेंडिंग जोन के लिए सोमवार को भूमि की पैमाइश और संयुक्त सर्वे शुरू किया गया। यहां पटरी व्यवसायिकों को शुल्क लेकर एक ही तरह के कार्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर निगम और डूडा की टीम ने धर्मशाला पुल के नीचे से रेलवे कॉलोनी जाने वाले मार्ग तक करीब 180 मीटर क्षेत्र का सर्वे कर उपलब्ध भूमि का आकलन किया। अधिकारियों ने पहुंच मार्ग, यातायात व्यवस्था, पैदल आवाजाही और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे बनेगा नया वेंडिंग जोन, पैमाइश शुरू सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विस्त...