Gorakhpur News: धनतेरस में 4000 से अधिक दो पहिया वाहनों की होगी बिक्री
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। धनतेरस और दीवाली को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी दिख रही है। कारोबारी बुकिंग को देखते हुए दावा कर रहे हैं कि धनतेरस में 4000 से अधिक बाइक, स्कूटर और इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री हो सकती है। वहीं, 1000 से अधिक चार पहिया वाहनों की बिक्री का भी अनुमान है। धनतेरस को लेकर ई-कामर्स प्लेटफार्म के साथ ही आटोमोबाइल कंपनियों की तरफ से कई ऑफर लांच किए गए हैं। पिछले साल नवरात्र से ठीक पहले जीएसटी छूट से ऑटोमोबाइल सेक्टर को बूस्टर डोज मिला था। पिछले साल की तुलना में बाइक, स्कूटर से लेकर कार की कीमतों में 10% तक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बाजार में उत्साह का दावा शो रूम मालिक कर रहे हैं। डीपी मोटर्स के निदेशक नितिन मातनहेलिया का कहना है कि पिछले साल जीएसटी छूट से बिक्री में इजाफा हुआ था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.