गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम दौड़ लगा रहे एक एक युवक पर मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में पिटाई करने के साथ पिस्टल तान दिया और चाकू, पंच से जान से मारने की धमकी देने लगे। युवक के शोर मचाने पर मनबढ़ भागने लगे। यह भी पढ़ें- Deoria News: आटा चक्की पर गए युवक पर चाकू से हमला, गंभीरपुरानी रंजिश में युवक पर हमला ग्रामीणों के साथ पीड़ित ने पीछा कर एक मनबढ़ को पकड़ा लिया। तबतक डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके पास से असलहा, कारतूस व चाकू बरामद किया है। पीड़ के तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गौरीबाजार के नरायनपुर तिवारी निवासी अजय चौहान पुत्र तपेश्वर रोज की तरह दौड़ लगाते हैं। गुरुवार शाम दौड़ लगाते हुए...