गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर में रविवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर खुले नालों में गिरे निराश्रित गोवंश को नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने खुले नालों को लेकर नाराजगी जताते हुए इन्हें जल्द ढकवाने की मांग की।

पहली घटना गोरखपुर के राप्तीनगर वार्ड संख्या-80 स्थित शाहपुर थाना रोड बैंक कॉलोनी, बसंत विहार के निकट टेलिफोन एक्सचेंज के सामने रविवार सुबह एक निराश्रित गोवंश नाले में गिरा मिला। स्थानीय निवासी सुधीर कुमार मिश्रा ने इसकी सूचना नगर निगम, क्षेत्रीय पार्षद और संबंधित कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रोबिन चंद्रा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गोवंश का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

दूसरी घटना इसी तरह द...