Gorakhpur News: दो स्थानों पर खुले नाले में गिरी गाय, रेस्क्यू
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को फातिमा हास्पिटल रोड और खूनीपुर-इस्माइलपुर स्टेट बैंक रोड पर खुले नाले में गिरी गायों को रेस्क्यू किया गया। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा के निर्देश पर पहले फातिमा हास्पिटल रोड से जेसीबी की मदद से गाय को नाला से निकाला गया। उसके बाद शनिवार की देर शाम खूनीपुर-इस्माइलपुर स्टेट बैंक रोड से खुले नाले में गिरी गाय को बाहर निकाला गया। स्थानीय नागरिक ऋषि तिवारी ने बताया कि तमाम आदेशों के बाद भी नगर निगम में खुले नाले अब भी परेशानी का सबब बने हैं। अधिकारी खुद के दिए निर्देशों का अनुपालन नहीं करा पाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.