गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता को संपन्न कराए जाने के संबंध में बुधवार को गोरखपुर फुटबॉल संघ से संबद्ध सभी क्लबों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजन सचिव डॉ. आमिल हयात खान सह आचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आवास पर संपन्न हुई। तय हुआ कि इस बार गोरखपुर फुटबॉल लीग का आयोजन दो समूह, डिविजन बी और डिवीजन ए के रूप में खेला जाएगा। बी डिवीजन के बाद ही ए डिविजन के मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों की मांग पर पूर्व जारी समस्त क्लबों/संस्थाओं के अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई को बढ़ाकर 19 जुलाई 26 कर दी गई। 19 जुलाई को 5:00 बजे के बाद कोई अभिलेख नहीं लिया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो टीमें अभिलेख जमा करेंगी उन्हीं को लीग में शामिल किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता...