गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में सोनबरसा हादसे के एक युवक और एक किशोर की हालत गंभीर बताई गई है। गुलरिहा क्षेत्र के भटहट-बासस्थान फोरलेन पर जंगल डुमरी नंबर दो के रजापुर के पास दो बाइकों की टक्कर में जैनपुर के मसुदाबाद निवासी नीरज (18) और अंकित (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक घायल के हाथ-पैर में फ्रैक्चर के साथ सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को भी काफी चोटें लगी हैं।

सोनब...