Gorakhpur News: दो राइस मिलों में 348 कुंतल धान का स्टॉक गायब, नोटिस
गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र की दो राइस मिलों में धान के स्टॉक में बड़ी अनियमितता सामने आई है। गुरुवार को मंडी समिति सहजनवां के इंस्पेक्टर दयानंद ने मझौरा स्थित बालाजी राइस मिल और कटसहरा स्थित मां लक्ष्मी राइस मिल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों मिलों में कुल 348.90 कुंतल धान का स्टॉक कम मिला। निरीक्षण में मां लक्ष्मी राइस मिल में 72 कुंतल, जबकि बालाजी राइस मिल में 276.90 कुंतल धान का हिसाब नहीं मिला। स्टॉक में अंतर पाए जाने पर दोनों मिल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। मंडी समिति इंस्पेक्टर दयानंद ने बताया कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित मिल संचालकों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बड़ी मात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.