Gorakhpur News: दो माह से लापता पति दूसरी महिला के साथ मिला
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के माथाबारी गांव का पारिवारिक विवाद गुरुवार को चर्चा का विषय बना रहा। करीब दो माह से लापता एक व्यक्ति अपनी पत्नी को चौरीचौरा में दूसरी महिला और उसके बच्चे के साथ रहता मिला। पत्नी परिजनों के साथ दोनों को पीपीगंज थाने ले आई, जहां करीब दो घंटे तक पंचायत चली। जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चों का पिता दो वर्ष विदेश में काम करने के बाद लौटा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस पर उसकी पहली पत्नी ने दो माह पहले पीपीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान पता चला कि वह गांव की ही एक महिला के साथ चौरीचौरा में रह रहा है। थाने में हुई बातचीत के बाद पति पहली पत्नी और तीनों बच्चों के साथ रहने पर राजी हो गया।दूसरी महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेवर संबंधित व्यक्ति ने गिरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.