Gorakhpur News: दो माह बाद सकुशल मिली नाबालिग छात्रा
गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र से करीब दो माह पहले लापता हुई 16 वर्षीय छात्रा के मामले में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा शुक्रवार देर शाम पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिली थी। अब पुलिस उसका न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा करीब दो माह पहले कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को छात्रा के पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की सूचना मिली, जिस पर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को छात्रा के पिता की तहरीर पर पीपीगंज था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.