Gorakhpur News: दो माह बाद अज्ञात वाहन चालक पर केस
गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के करीब दो माह बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 24 मई को सिधुआपार पेट्रोल पंप के पास हुई थी। मदरहा निवासी जितेश कुमार ने तहरीर में बताया कि उनके पिता राममिलन बस से बड़हलगंज पहुंचने के बाद पैदल घर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राममिलन को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सड़क हादसे में घायल युवक के मामले में 40 दिन बाद केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.