गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: जंगल धूषड़, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धुषड़ चौराहे पर मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दिनेश कुमार (40) पुत्र केशव प्रसाद और उनकी पत्नी माया देवी निवासी खुनीपुर, पिपराइच हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...