Gorakhpur News: दो बाइकों की टक्कर में मामा की मौत, भांजा गंभीर
गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलघाट थाना क्षेत्र के सिधवाना गांव के पास गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार मामा की मौत हो गई, जबकि उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी हरेंद्र चौहान (पुत्र किशुनदेव चौहान) अपनी बहन के घर बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलाव शाहपुर आए थे। गुरुवार देर शाम अपने भांजे धर्मदेव चौहान के साथ बाइक से उरुवा से शाहपुर जा रहे थे। इसी दौरान सिधवाना गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, चार लोग गंभीर रूप से घायलमामा की मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.