गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के न्यनसर टोल प्लाजा के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान खोराबार क्षेत्र के भैसल टोला निवासी सूरज (25) और सिद्धार्थनगर के उस्का निवासी आनंद पांडेय (38) के रूप में हुई। सूरज के सिर और आनंद के जबड़े में चोट लगी है। सूचना पर डायल 112 के पुलिसकर्मी भीम यादव करीब दो मिनट में मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी जंगल कौड़िया भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकें कब्जे में लेकर थाने पहुंचाईं और परिजनों को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...