Gorakhpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर
गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के कॉलेज रोड स्थित यूको बैंक के पास सोमवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसके सिर में गंभीर चोट को देखते हुए ब्रेन सर्जरी की तैयारी की है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9:45 बजे कस्बा निवासी अर्जुन वर्मा (35) बाइक से कॉलेज रोड होते हुए पटना चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर गांव निवासी पवन यादव (22) बाइक से कस्बे की तरफ आ रहे थे। दोनों जैसे ही कॉलेज रोड पर यूको बैंक के सामने पहुंचे, उनकी बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.