गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बीएमसीटी हाईवे पर वनभागलपुर गांव के सामने बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब तीन बजे वनभागलपुर गांव में आरा मशीन के सामने कैम्पियरगंज क्षेत्र के बड़का पठनपुरवा निवासी बाबूराम सहानी (24) और महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुलरिहा निवासी मोहन (35) की बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज पहुंचाया। वहां चिक...