Gorakhpur News: दो बच्चों और पांच लाख के जेवर लेकर पत्नी लापता, केस
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बनभागलपुर गांव से विवाहिता अपने दो बच्चों और करीब पांच लाख रुपये के जेवर लेकर लापता हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूरज कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी मुस्कान सिंह दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई। आरोप है कि वह घर में रखे उनकी मां और बहन के करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर भी अपने साथ ले गई। सूरज का कहना है कि उनकी पत्नी से प्रेम विवाह हुआ था और दोनों के दो बच्चे हैं। उनका आरोप है कि पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ गई है। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि महिला औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.