Gorakhpur News: दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम, पते और जन्मतिथि में बदलाव करते हुए दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवा लिए थे। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गगहा में मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने गगहा के बड़गो निवासी अल्ताफ पुत्र गयाशुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा पासपोर्ट बनवाने में धोखाधड़ी और कूटरचना की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.