गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र के चिरैयाडाड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 29 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष ने रास्ते में चारपाई हटाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट, जातिसूचक गालियां, पथराव और झोपड़ी तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...