Gorakhpur News: दो नाबालिग छात्राएं लापता, अज्ञात पर मुकदमा
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज। क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग छात्राएं रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार छात्राएं कक्षा छह और नौ में पढ़ती हैं। घटना के समय परिवार के लोग खेत और इलाज के सिलसिले में बाहर गए थे। लौटने पर दोनों घर से गायब मिलीं। रिश्तेदारों के घर और आसपास खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.