Gorakhpur News: दो दिन से लापता झंगहा के युवक का रुद्रपुर में नदी से मिला शव
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा/झंगहा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के बरही चकदेइया निवासी सुनील तिवारी (40) का शव शुक्रवार को देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में गोर्रा नदी से बरामद हुआ। सुनील 30 सितंबर की सुबह घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने एक अक्टूबर को झंगहा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बरही चौकी प्रभारी अंकुर सिंह को युवक की तलाश के लिए लगाया गया था। जांच के दौरान जानकारी मिली कि गौरीघाट के पास एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई थी। शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने गोर्रा नदी से एक युवक का शव बरामद होने की सूचना झंगहा पुलिस को दी। शव की पहचान सुनील तिवारी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि सुनील मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.