Gorakhpur News: दो घंटे में बरामद हुई छह साल की लापता बालिका
गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखनाथ पुलिस ने गुरुवार को लापता हुई छह वर्षीय बालिका को दो घंटे में सकुशल बरामद कर परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर को शाम चार बजे बालिका के लापता होने की सूचना मिली। परिजन ने बताया कि बालिका स्कूल से आने के बाद घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस टीम ने तत्काल तलाश शुरू की और दो घंटे के भीतर बालिका को बरामद कर लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर यह भी पढ़ें- Balrampur News: 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.