गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को डायल 112 के सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए अवैध असलहे के साथ बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सिपाही भीम यादव ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। तलाशी में युवक के पास से अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को असलहे के साथ पीपीगंज थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाने पर तैनात डायल 112 की पीआरवी पर आरक्षी भीम यादव अपने हमराही चालक होमगार्ड सिकंदर यादव के साथ हाईवे पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक अवैध असलहे के साथ बाइक से जंगल कौड़िया क...