Gorakhpur News: दोपहिया वाहन की टक्कर से घायल महिला की मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: जंगल धूसड़, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के अराजी बनकट गांव में दोपहिया वाहन की टक्कर से घायल 45 वर्षीय मेवाती देवी की सोमवार को एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। गांव निवासी सुग्रीव मौर्य की पत्नी मेवाती देवी 25 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थीं। इसी दौरान दोपहिया वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी पिपराइच ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज और फिर एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने बनकटा निवासी अंकित कुमार गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.