Gorakhpur News: देसी शराब की दुकान पर मनबढ़ों का हमला, तोड़फोड़ के बाद लूटपाट
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के विश्वम्भरपुर (तीहा) में शनिवार शाम मनबढ़ों ने देसी शराब की दुकान पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद नगदी और शराब समेत अन्य सामान लूट लिया। घटना की सूचना पर सोनबरसा चौकी प्रभारी नितेश कुमार राय और आबकारी निरीक्षक अर्पित कुमार शुक्ल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अनुज्ञापी ध्रुव कुमार के मुताबिक, शनिवार सुबह कुछ मनबढ़ युवक शराब की दुकान पर शराब पीने आए थे। इस दौरान चीखना बेचने वाले से उधारी को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि शाम करीब पांच बजे 30 से 40 की संख्या में युवक दोबारा दुकान पर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने दुकान में लगे चार सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए।इसके बाद गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.