Gorakhpur News: देवेश कुमार मिश्रा बने बड़हलगंज के नए अधिशासी अधिकारी
गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत बड़हलगंज के नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) देवेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार को चेयरमैन डॉ. प्रीति उमर की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया। शासन के निर्देश पर निवर्तमान ईओ रामसमुख का स्थानांतरण कप्तानगंज, कुशीनगर होने के बाद, मोहम्दाबाद गोहना मऊ से स्थानांतरित होकर आए देवेश को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने से पूर्व नगर पंचायत स्थित विश्वनाथ उमर सभागार में निवर्तमान ईओ रामसमुख के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। चेयरमैन डॉ. प्रीति महेश उमर ने उनके कार्यकाल को यादगार बताया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, रामदास मद्धेशिया, वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार, लिपिक रविन्द्र, कंप्यूटर ऑपरेटर विपुल साहनी, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, अरविंद सिंह,, सोनू श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.