Gorakhpur News: देवरिया बाईपास फोरलेन पर छुट्टा पशुओं का आतंक
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के (जंगल सिकरी खोराबार वार्ड नम्बर 6) देवरिया बाईपास फोरलेन पर आए दिन छुट्टा पशुओं का जमावड़ा हो रहा है। ऐसे में राहगीर परेशान हो रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि छुट्टा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार नगर निगम विभाग की ओर से इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.