Gorakhpur News: देवरानी ने जेठानी और उनके बच्चों को पीटा, केस दर्ज
गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के देवकली (गोपालपुर) गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर देवरानी और उसके बच्चों पर जेठानी व उनके बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देवकली (गोपालपुर) गांव निवासी शारदा पत्नी श्रवण ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी देवरानी, उसके बच्चे रागिनी, नीलम और सत्यम ने मिलकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। शारदा के मुताबिक, मारपीट के दौरान उनकी बेटी गुंजा और रंजन उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.