Gorakhpur News: दूध लेकर घर जा रहे युवक को रोककर पीटा, कान काटने का भी आरोप
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एकमा गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह गांव से दूध लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में आमसार गांव निवासी अमित यादव ने उसकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके कान को दांत से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: नाली के पानी के विवाद में युवक को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.