Gorakhpur News: दुर्गा पूजा पंडाल सजा रहे युवकों ने संदिग्ध को पकड़ा
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। जाईपार गांव में दुर्गा पूजा पंडाल सजा रहे युवकों ने चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के पास से नकदी, चांदी की पायल और चाकू मिलने का दावा किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी ऋषभ गोड़ ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर की रात करीब एक बजे वह अपने मित्रों के साथ दुर्गा पूजा पंडाल सजा रहे थे। तभी उनकी नजर स्वर्गीय त्रिलोकी के मकान की छत पर चढ़े एक व्यक्ति पर पड़ी। युवकों के शोर मचाने पर वह छतों से कूदकर भागने लगा। पीछा करने पर वह पड़ोस में अंश प्रजापति के घर के आंगन में कूद गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान गांव के ही रामगोविंद प्रजापति पुत्र रामप्रताप प्रजापति के रूप में हुई।ऋषभ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.