Gorakhpur News: दुर्गविजय अध्यक्ष और शेष चौधरी मंत्री चुने गए
गोरखपुर, सितम्बर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को जिला पंचायत सभागार में पर्यवेक्षक विजय प्रताप सिंह, ऋषिकेश पांडेय व सह पर्यवेक्षक नंदलाल की देखरेख में निर्विरोध सम्पन्न हुआ। इस दौरान दुर्गविजय चौथी बार अध्यक्ष चुने गए, जबकि शेष चौधरी मंत्री बनाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन कुमार, संप्रेक्षक राजेश कुमार सिंह, चेयरमैन अजय कुमार तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनबाला सोनकर चुनी गईं। चुनाव के मुख्यअतिथि परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत व अतुल मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि परिषद के पूर्वांचल प्रभारी आनंद मिश्रा रहे। इस अवसर पर महिला अस्पताल के सेवानिवृत्त पैथॉलॉजिस्ट बीबी सिंह, प्रमोद, मनीष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.