गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान में घुसकर महिला से बदसलूकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की महिला गुलरिहा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। महिला के मुताबिक, 20 अगस्त की शाम करीब पांच बजे प्रदीप पुत्र झिनक दुकान में जबरन घुस आया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: फोन पर गाली-गलौज के बाद युवक को पीटा, दी धमकी बचने के प्रयास में महिला टेबल पर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद ...