Gorakhpur News: दुकान में घुसकर दंपति पर हमला, पत्नी का पैर टूटा
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामनगर केवटलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह दुकान में घुसकर दंपति की पिटाई कर दी गई। मारपीट में पति के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पत्नी का पैर टूट गया। पीड़ित याहूद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने शायरा, रहमतुल्लाह, हजरुनिशा और टीपू उर्फ समसूजूहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए रॉड व लाठी-डंडे से हमला किया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.