Gorakhpur News: दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के मरची चौराहे से दुकान बंद कर घर जा रहे सीमेंट-बालू व्यापारी पर बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर व्यापारी की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिराने के बाद हमला कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उरुवा क्षेत्र के कोटवा अवदानी निवासी प्रमोद पांडेय सीमेंट और बालू का कारोबार करते हैं। बुधवार शाम वह मरची चौराहे स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पीछे से बुलेट सवार कुछ युवक आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रमोद सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।हमले में वह घायल हो गए। गांव नजदीक होने के कारण प्रमोद किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.