Gorakhpur News: दुकान पर बुलाकर पति को कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से पीटा, दो पर केस
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा नगर पंचायत के लुहई वार्ड नंबर सात निवासी मीना देवी ने दो लोगों पर अपने पति को कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीना देवी ने तहरीर में बताया कि उनके पति मुराली दो नवंबर 2026 की शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में वार्ड नंबर 10 निवासी कोलम्बस निषाद ने उन्हें अपनी दुकान पर बुलाया। आरोप है कि वहां कोलम्बस निषाद और उसके पुत्र कृष्णा निषाद ने उनके पति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में उनके पति को गंभीर चोटें आईं। सिर में गहरी चोट लगने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.