Gorakhpur News: दुकानदार से डंडे के बल पर मोबाइल और 15,500 रुपये छीने
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: हाटा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के असवनपार स्थित तिरंगा चौराहे के पास रविवार शाम दो युवकों ने डंडे के बल पर दुकानदार से मोबाइल फोन और 15,500 रुपये नकद छीन लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बड़हलगंज निवासी कृष्ण कुमार सोनी के अनुसार वह रविवार शाम करीब सात बजे रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। साउखोर-घेवरपार मार्ग पर पहुंचने पर पहले से डंडा लेकर खड़े दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और रुपये और अन्य सामान देने को कहा। आरोप है कि विरोध करने पर उनसे मारपीट की और मोबाइल फोन व करीब 15,500 रुपये नकद छीन लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने सोमवार दोपहर गगहा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.