Gorakhpur News: दीवाली तक कचहरी चौक से काली मंदिर तक बनाए स्मार्ट सड़क
गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त अजय जैन ने सीएम ग्रिड फेज 02 के तहत कचहरी चौक से काली मंदिर तक बनने वाली स्मार्ट सड़क का निर्माण कार्य दीवाली से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जलकल के अभियंताओं को इस मार्ग की जलापूर्ति लाइनों को सृदृढ़ करने का काम जल्द पूर्ण करने की हिदायत दी है। उधर, छात्रसंघ चौक से अम्बेडकर चौक वाया शास्त्री चौक तक बनने वाली स्मार्ट सड़क की राह में बाधक सेंट एण्ड्यूज डिग्री कालेज की दीवार को शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद अजय राय, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, अमरनाथ, सहायक अभियंता शैलेष कुमार, अवर अभियंता शोभित शंकर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.