Gorakhpur News: दीवार से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान टीम। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को सीएचसी चौरीचौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान शत्रुघ्नपुर गांव के पासी टोला निवासी राजेश राजभर उर्फ बन्नू (23) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब दस बजे वह बाइक से अपने घर से भौवापार स्थित मामा के घर जा रहा था। सरदारनगर ब्लॉक मुख्यालय के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई।
जांच जारी आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी चौरीचौरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.