गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा गांव में जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, लंगड़ी गुलरिहा निवासी प्रभुनारायण ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी अमीर चंद निषाद, राजहंस, हृदेश और विशाल पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद आरोपितों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की...