Gorakhpur News: दीवार निर्माण के दौरान महिला से मारपीट, छह पर मुकदमा
गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के चकसरया गांव में जमीन के विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता नरमा देवी ने तहरीर में बताया कि 16 जुलाई को वह अपनी जमीन पर दीवार बनवा रही थीं। इसी दौरान उनके पट्टीदार बदरी यादव, उनकी पत्नी सुधा, पुत्र शिवम तथा पुत्रियां बबली, सुनीता और अनिता वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सीपी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.