Gorakhpur News: दीवार तोड़ने का विरोध करने पर मारपीट, दी धमकी
गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में दीवार तोड़ने का विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रामप्रवेश मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली सुमन मिश्र ने उनकी दीवार तोड़ दी। इसका विरोध करने पर सुमन ने उनकी बहू के साथ गाली-गलौज की। साथ ही उनके भाई विनोद मिश्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बाउंड्री वॉल तोड़ने के विवाद में मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.