Gorakhpur News: दीवार चलाने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, दो पर केस
गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के राखूखोर टोला चिकनी गांव में जमीन पर कथित रूप से अवैध दीवार निर्माण का विरोध करने पर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रामदास यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 11:36 बजे उन्हें जानकारी मिली कि गांव के नागेंद्र और महेंद्र उनकी जमीन पर कथित रूप से दीवार चला रहे हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और निर्माण का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने रामदास के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडे तथा फरसे से हमला कर दिया। मारपीट में रामदास को चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर आने लगे तो दोनों आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.